
अक्सर देखा जाता है कि लोग अपनी बढ़ी हुई चर्बी से परेशान हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी बजह है कि अच्छे से अपने स्वास्थ का ध्यान नही देना। जिससे आपका स्वास्थ्य ख़राब हो जाता है। लेकिन क्या इसे नियंत्रित करने के लिये हम लोग सही व्यायाम तथा सही खानपान का सहारा लेते हैं
आज हम इसी कड़ी में कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं जिनसे आपको फेट कम करने में काफी मदद मिलेगीः
मीठे सॉफ्ट ड्रिंक्स को दूर करे।
अध्ययन बताते हैं कि सॉफ्टड्रिंक्स में मिली हई शुगर हमारी मेटाबॉलिक हेल्थ के लिये बहुत खतरनाक होती है। फ्रक्टोज की अधिक मात्रा होने के चलते इससे फैट बढ़ जाता है।
एरोबिक्स करें।
व्यायाम से कई प्रकार के शारीरिक फायदे होते हैं। अतिरिक्त फैट को कम करने में भी यह काफी मददगार है। एरोबिक्स जैसे चलना दौड़ना तैरना आदि बहुत मददगार साबित हो सकते हैं।
फाइबर युक्त पदार्थों का सेवन करना।
फाइबर युक्त उचित मात्रा में सेवन करना चाहिये। खासतौर में फलों सब्जियां मोटे अनाज और बींस का सेवन करना चाहिये क्योंकि इससे लसदार ;विस्कस फाइबर के अच्छे स्रोत पाये जाते हैं।
दही का सेवन करने से शरीर की अतिरिक्त चर्बी घट जाती है। छाछ का भी सेवन दिन में 2 3 बार करना लाभदायक है।गरम जल में नींबू का रस और शहद घोलकर रोज सुबह सुबह खाली पेट पिएं। इससे पेट सही रहेगा तथा मोटापा दूर होगा।
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मा़त्रा में पाया जाता है जो कि मोटापा घटाने के साथ.साथ चेहरे की झुर्रियों को भी दूर करने मे मदद करता है। ग्रीन टी को बिना चीनी के पीने से इसका फायदा बहुत जल्दी होता है।
बताना चाहेंगे कि कई अध्ययनों में ये बात भी सामने आई है कि जब लोग कार्बोहाइड्रेट्स का सेवन कम मात्रा में करते हैं तो भोजन के प्रति उनकी इच्छा भी कम होती है। और लो.कार्ब फेट्स तोंद कम करने में मददगार होते हैं।
जिन लोगो का BMI यानी बॉडी मास इंडेक्स 25 से 299 के बीच में होता है उसे डॉक्टरी भाषा में ओवरवेट या बहुत वजनदार कहा जाता है। दूसरी ओर जब BMI 30 या फिर उससे अधिक होता है तो इसको मोटापा कहा जाता है। मोटापा घटाने के लिये खान.पान में सुधार जरूरी है।